क्या है मामला
अनुराधा मिश्र की शादी दोषी रंजन कुमार झा के साथ 2019 में हुई थी. शादी के बाद से आरोपी ने ढ़ाई लाख रुपये व एक बाइक दहेज में देने के लिए प्रताड़ित किया करता था. बाइक व रुपये नहीं देने पर एक नवंबर 2020 को दोषियों ने मिलकर अनुराधा मिश्र को मारपीट कर जहर खिला दिया. दो नवंबर 2020 को दोषी ने सूचक को फोन पर खबर किया था कि आपकी बेटी ने जहर खा ली है. उसे डीएमसीएच लेकर जा रहे हैं. जब सूचक वहां पहुंचा तो अनुराधा बेहोश पड़ी थी. शरीर पर कई चोट के निशान थे. उनकी मौत हो चुकी थी. मामले को लेकर मृतका के पिता दरभंगा जिला के गाय घाट थाना क्षेत्र के सुभाष केशव के सुन्देश्वर झा के फर्द बयान पर लदनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
