Madhubani News : डुमरा में विवाहिता की मौत मामले के पति गिरफ्तार

अरेर थाना के डुमरा गांव में पिछले 2 सितंबर को हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

बेनीपट्टी. अरेर थाना के डुमरा गांव में पिछले 2 सितंबर को हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी की पहचान अरेर के डुमरा निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई. बीते 2 सितंबर को डुमरा बाबा टोल में शांति देवी (21) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. इस मामले में डुमरा निवासी मां सुनीता देवी ने मृतिका शांति देवी के पति राहुल पासवान, ससुर रामलोचन पासवान, सास शोभा देवी सहित पांच के खिलाफ पुत्री को प्रताड़ित करने, गाली गलौज व मारपीट करने दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराचप थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी. बीते सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने डुमरा गांव से ही आरोपी को घर के बगल से गिरफ्तार कर लिया. शांति देवी की शादी प्रेम प्रसंग में तीन वर्ष पूर्व पकड़े गये आरोपी से हुई थी. मृतका व पकड़े गये आरोपी के घर के बीच की दूरी महज सौ मीटर है. थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने कहा कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >