आग लगने से घर सहित सामान जलकर राख

साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा छबकी टोल में आग लगने से एक घर सहित घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

मधवापुर . साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा छबकी टोल में आग लगने से एक घर सहित घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात भोला यादव के घर में अचानक आग लग गयी. जिसकी तेज रौशनी व लपट को देख घर में मौजूद महिला व छोटे छोटे नाबालिग बच्चे शोर मचाने लगे. जिससे सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर जुटकर चापाकल व मोटर की सहायता से आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक घर सहित घर में रखा फर्नीचर, कपड़ा बर्तन सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >