Madhubani News : सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर शुरू, मरीजों को अब नहीं जाना होगा बाहर

जिले के हेपेटाइटिस बी और सी से प्रभावित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें बेहतर इलाज और दवाओं के लिए जिला छोड़कर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

Madhubani News :मधुबनी.

जिले के हेपेटाइटिस बी और सी से प्रभावित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें बेहतर इलाज और दवाओं के लिए जिला छोड़कर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर की शुरुआत कर दी है. इसके साथ ही आइजीआइएमएस पटना को मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया है, जहां सदर अस्पताल से रेफर किए गए गंभीर मरीजों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा.

निःशुल्क जांच और महंगी दवाओं की सुविधा

एपिडेमियोलॉजिस्ट अनिल चक्रवर्ती ने बताया कि इस सेंटर के संचालन के लिए डॉ. विनय कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. जिले में हेपेटाइटिस बी प्रभावित मरीजों का पंजीकरण शुरू हो चुका है और जांच व उपचार की व्यवस्था सक्रिय है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाजार में अत्यधिक महंगी मिलने वाली दवाएं और इंजेक्शन यहां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

नवजातों को सुरक्षा कवच:

12 घंटे के भीतर लगेगा इंजेक्शन हेपेटाइटिस बी संक्रमित गर्भवती माताओं से उनके बच्चों में संक्रमण न फैले, इसके लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए गए हैं. प्रसव के 12 घंटे के भीतर नवजात को हेपेटाइटिस बी वैक्सीन के साथ ”इम्यूनो ग्लोब्युलिन” इंजेक्शन दिया जाता है. जिले को अब तक इस इंजेक्शन के 1632 वायल उपलब्ध कराए गए हैं और सदर अस्पताल में अब तक 17 नवजातों को यह सुरक्षा कवच दिया जा चुका है. इसके अलावा, अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी सुरक्षित रखने के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >