मेडिकल टीम की हुई प्रतिनियुक्ति
चार जून को होने वाले मतगणना को लेकर सदर अस्पताल में एक एवं मतगणना केंद्र में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर दल संख्या एक में डॉ. संतोष कुमार, जीएनएम बृजेश ठाकुर एवं जीएनएम संजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है. दल संख्या दो में डॉ. अमित कुमार, जीएनएम खुशीराम गुर्जर एवं जीएनएम नेहा रानी की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं सदर अस्पताल स्थित दल संख्या 3 में डॉ. सुजीत कुमार, जीएनएम विनोद कुमार, जीएनएम पूनम कुमारी एवं राजेंद्र पासवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. सीएस ने कहा कि सभी एंबुलेंस पर मेडिकल टीम के साथ ही अत्यधिक मात्रा में ओआरएस एवं आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ सुबह 5 बजे से मतगणना सम्पन्न होने तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
