Madhubani News : बेलहा के विस्थापित परिवारों को मुखिया ने की सहायता

विस्थापित परिवारों के बीच बुधवार को मुखिया दीपक कुमार सिंघवैत ने तिरपाल चुरा, गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी.

घोघरडीहा. बेलहा गांव में चार दर्जन विस्थापित परिवारों के बीच बुधवार को मुखिया दीपक कुमार सिंघवैत ने तिरपाल चुरा, गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी. न्यायालय के आदेश पर अंचल प्रशासन ने बीते मंगलवार को चार दर्जन परिवारों का घर बुलडोजर से तोड़कर बेघर कर दिया. घर टूटने के बाद बेघर लोग खुले आसमान के नीचे आम के बगीचे में रात गुजरे. बुधवार को पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंघवैत ने कुल 43 परिवारों के बीच एक-एक तिरपाल, चुरा गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया. मुखिया ने कहा कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन होना चाहिए, लेकिन इसके पूर्व विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना भी प्रशासन की जवाबदेही है. कहा कि न्यायालय का आदेश एक वर्ष पूर्व ही आया था. प्रशासन इतने दिनों में विस्थापित परिवारों के लिए जमीन की व्यवस्था कर सकती थी. विस्थापित परिवार के लोग मुखिया के सहयोग की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >