मधुबनी: हरलाखी में SSB-STF की संयुक्त कार्रवाई, 145 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और बिहार एसटीएफ ने मधुबनी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. यह संयुक्त टीम सीमा पर लगातार निगरानी रख रही थी.

मधुबनी: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के डी समवाय गंगौर और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गंगौर गांव निवासी उमेश महतो के रूप में हुई है.

सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान पकड़ा गया तस्कर

प्राप्त आसूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और डी समवाय गंगौर की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ से करीब एक किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में गुप्त रूप से पोजीशन लेकर निगरानी शुरू की.

इसी दौरान टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में वहां पहुंचते देखा. वह मौके पर रखे बोरे को लेकर गंगौर की ओर जाने लगा. इसी क्रम में संयुक्त टीम ने उसे रोककर पकड़ लिया.

बोरे की तलाशी में बरामद हुआ 145 किलो गांजा

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ. कार्रवाई में कुल 145 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद गांजा को विधिवत जब्ती एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सौंप दिया गया.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें

घोघरडीहा में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, चार पशु झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay raut

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >