संस्कृत प्राथमिक विद्यालय का चापाकल खराब, पानी के लिए भटक रहे छात्र

प्रखंड की लौफा पंचायत स्थित सर्वोदय दरबारी संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय परिसर का चापाकल पिछले तीन साल से खराब है.

लखनौर. प्रखंड की लौफा पंचायत स्थित सर्वोदय दरबारी संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय परिसर का चापाकल पिछले तीन साल से खराब है. विभाग को सूचना के बाद भी विभाग अनसुनी कर रही है. इस स्कूल के बच्चे पानी के लिए विद्यालय के आस पास के लोगों के घर से पानी लाने को विवश हैं. विद्यालय के शिक्षकों का भी यही हाल है. स्कूल परिसर में नल जल योजना से जलमीनार तो बनाया गया है. लेकिन पानी टंकी नहीं है. ऐसे में स्कूल के बच्चों को गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. जबकि इस स्कूल पर मतदान केंद्र भी बनाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर का चापाकल भी तीन साल से खराब है. पीएचईडी के एसडीओ धमेंद्र कुमार ने कहा कि चापाकल शीघ्र ठीक कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >