ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूजल स्तर में सुधार

मधुबनी के ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूजल स्तर में सुधार हुआ है। नल-जल योजना और चापाकल के कारण लोगों को पानी की समस्या से राहत मिली है।

मधुबनी:पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूजल स्तर में सुधार हुआ है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर 28 फुट तक नीचे चला गया था. लेकिन इस साल भूजल स्तर में उतना ज्यादा गिरावट नहीं हुआ है. विभाग के कार्यपालक अभियंता अली हैदर ने कहा कि इस साल अप्रैल महीने से पानी समय समय पर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर बहुत तेजी से नीचे नहीं गया. जून व जुलाई में भी बारिश हो जाने के कारण भूजल स्तर मेंटेन है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सामान्य भूजल 20 से 22 फुट होना चाहिए. जून महीने में भूजल स्तर कई प्रखंडों में 25 फुट तक नीचे चला गया. 25 फुट तक नीचे जाने के बाद भी नलजल योजना चालू रहने के कारण लोगो को कम परेशानी का सामना करना पड़ा. विभाग द्वारा साधारण चपाकल व आईएम टू व थ्री के मरमत का काम समय से शुरू हो जाने के कारण पानी की समस्या नहीं हुआ है. डिविजन के सभी 11 प्रखंडों में 22 हजार से ज्यादा चापाकल चालू है. जबकि सात हजार आईएम टू व थ्री चापाकल भी पानी दे रहा है. पिछले दिन हुए मापी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दो इंच तक भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया. अभी ग्रामीण क्षेत्र में भूजल स्तर 23 फुट तक नीचे गया है. पिछले साल जुलाई महीने में विभाग द्वारा कई प्रखंडों में टैंकर से पानी दिया गया था. लेकिन इस साल विभाग के सभी टैंकर वैसे ही साफ कर के रखा हुआ है. अगर इसी तरह समय समय पर पानी होता रहा तो भूजल स्तर में गिरावट होने की संभावना कम हो जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग अभी भी पानी को लेकर प्रत्येक दिन सभी संवेदक से बात कर जानकारी ली जा रही है.अगर कही कोई दिक्कत होता है तो विभाग के अभियंता व संवेदक उसका समाधान तेजी में करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunjan kumar putt

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >