Madhubani News : जिले में 284 कुष्ठ रोगियों को सरकार से दे रही 15 सौ रुपये आर्थिक सहायता

कुष्ठ रोगियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने व इस बीमारी से बचाव व समाज में व्याप्त भ्रांति को दूर करने के लिए सूबे की सरकार मुख्यमंत्री नव जीवन योजना चला रही है.

मधुबनी.

कुष्ठ रोगियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने व इस बीमारी से बचाव व समाज में व्याप्त भ्रांति को दूर करने के लिए सूबे की सरकार मुख्यमंत्री नव जीवन योजना चला रही है. पूर्व में बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के नाम से संचालित हो रही थी. राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से कुष्ठ रोगियों को लाभान्वित करने के लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है. मधुबनी में बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के तहत 286 ग्रेड टू लाभुक हैं. इनमें से 284 लाभुकों को सरकार प्रतिमाह 1500 रुपये आर्थिक सहायता देती है.

पोर्टल पर अपलोड की जा रही कुष्ठ रोगियों की सूची

सर्वेक्षण के आधार पर ग्रेड वन एवं ग्रेड टू के कुष्ठ रोगियों का पूरा डाटाबेस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है. पात्रता के आधार पर लाभुकों को भूमि, पीएम एवं सीएम आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य योजना से लाभान्वित किया जाना है.

जिले में 307 ग्रेड टू कुष्ठ रोगियों की हुई है पहचान

जिले में 307 ग्रेड टू कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है. इनमें से 284 कुष्ठ रोगियों को सरकार पंद्रह सौ रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि भरण पोषण के लिए देती हैं. इस आर्थिक सहायता से कुष्ठ रोगियों को समाज के मुख्य धारा से जुड़ने में मददगार साबित होगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आशीष प्रकाश अमन ने कहा कि बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना से 284 लाभुकों को आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है. बचे लाभुकों का आवेदन स्वीकृत होते ही उन्हें भी सहायता राशि दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >