Madhubani News : दस लाख रुपये से कराया जा रहा तालाब घाट का निर्माण

प्रखंड क्षेत्र की दतुआर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में तालाब घाट का निर्माण 15 वीं वित्त आयोग योजना से दस लाख रूपये की लागत से प्रखंड जेई चंद्रनारायण के देख देख में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराया गया है.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की दतुआर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में तालाब घाट का निर्माण 15 वीं वित्त आयोग योजना से दस लाख रूपये की लागत से प्रखंड जेई चंद्रनारायण के देख देख में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराया गया है. तालाब में घाट निर्माण के लिए दतुआर गांव के ग्रामीणों की मांग पूरा हुआ है. पंचायत के मुखिया बबलू महतो ने कहा कि घाट बनने से राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालु को सुविधा मिलेगी. लोग छठ पूजा के दौरान निर्माणाधीन घाट पर छठ मैया की पूजा अर्चना कर सकेंगे. कहा कि पंचायत में जो भी काम अधूरा पड़ा है उस कार्य को सरकार की ओर से आवंटन मिलने पर पूरा कर लिया जाएगा. इस छठ घाट निर्माण होने से समस्त दतुआर गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है. मौके पर उप मुखिया सोनू सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >