Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक आर ललिथा और निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया.

मधुबनी. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पंडौल में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी का जायजा लेते हुए सामान्य प्रेक्षक आर ललिथा और निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, व्यवस्थापन और सुविधाओं की समीक्षा की. प्रेक्षक ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का सबसे बड़ा दायित्व है, इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं- जैसे बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं. निरीक्षण के बाद सामान्य प्रेक्षक ने तैयारियों पर संतोष जताया और टीम को शुभकामनाएं दी. इस दौरान सीडीपीओ बेनीपट्टी रेखा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अंधराठाढ़ी राजेश कुमार रमण सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >