Madhubani News : स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 4 से

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के मेजर एवं माइनर विषयों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है.

मधुबनी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के मेजर एवं माइनर विषयों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है. परीक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के मेजर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 4 से 9 जनवरी तक व माइनर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 13 जनवरी तक अपने अपने महाविद्यालय में आयोजित होगी. जिस महाविद्यालयों में प्रायोगिक विषयों में 20 से कम परीक्षार्थी हैं, उनके लिए आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाया गया है. संबंधित कॉलेजों के छात्रों को इन केंद्रों पर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा. अधिसूचना में कहा गया है कि प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी. विश्वविद्यालय ने पूर्व की भांति प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं का अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन भेजने का निर्देश दिया है. परीक्षा संपन्न होते ही अंक अपलोड करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >