Madhubani News : साइबर ठगी में संलिप्त पांच अभियुक्त गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टेबाजी व साइबर ठगी में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है.

मधुबनी. ऑनलाइन सट्टेबाजी व साइबर ठगी में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार, राहुल राय, अजय कुमार एवं संजय कुमार मधेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार लखनौर थाना क्षेत्र के पूरे रामचंद्रा का रहने वाला है. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सभी गिरफ्तार युवक लंबे समय से ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से सट्टेबाजी और वित्तीय ठगी के धंधे में सक्रिय थे. एसपी के अनुसार पिछले 29 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की विशेष टीम ने मधेपुर बाजार में छापेमारी की. जहां ऑनलाईन वेबसाइटों के माध्यम से सट्टेबाजी एवं साइबर ठगी में संलिप्त पांच अभियुक्त एक लैपटॉप एवं पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. साइबर थाना के पुअनि रवि रंजन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >