Madhubani News : आपसी रंजिश में फायरिंग, एक जख्मी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना क्षेत्र की मनमोहन गांव में गाछी के निकट गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी हो गया.

बासोपट्टी. थाना क्षेत्र की मनमोहन गांव में गाछी के निकट गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. घटना बीते गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे की है. बताया जा रहा है कि गांव में ही आम की बगीचा के निकट आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी घटना का अंजाम दिया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं किया है. जख्मी व्यक्ति के सिर में गोली लगने की सूचना है. आनन फानन में परिजनों एवं ग्रामीणों ने जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल दरभंगा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना को लेकर गांव में दशहत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जख्मी व्यक्ति के परिजनों से पुलिस घटना की जानकारी ली. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराधी को चिह्नित करने में जुटी है. जख्मी व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव निवासी कृष्णा यादव (50) वर्ष के रूप में हुई है. अस्पताल में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति ने बेहोशी हालत में रहने के कारण घटना के बारे में अभी तक कुछ नहीं बता पाया है. आनन फानन में थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई मुन्ना कुमार, प्रिया कुमारी सहित कई पुलिस बल के साथ पहुंचे. घटना की अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. घटना कैसे हुई. पुलिस सुराग पता लगाने की प्रयास कर रही है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी. घटना में संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >