Madhubani News : सात घरों में आग लगने से हजारों का सामान नष्ट

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा गांव के सात घर एवं रसोईघर में आग लग गयी.

झंझारपुर.

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा गांव के सात घर एवं रसोईघर में आग लग गयी. आग से हजारों रुपये के सामान का जल कर राख हो गया. इस अगलगी में ट्रैक्टर, थ्रेसर, पांच बकरी, दमकल, कुट्टीकट्टा मशीन, होंडा एवं 70 लीटर गियर ऑयल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. आग में धनपति यादव भी गंभीर रुप से झुलस गए.

पीड़ितों ने बताया कि घर के खाना बनाने के दौरान उसे निकली चिंगारी से आग लगी. देखते ही देखते आग विकराल रुप धारण कर ली. आग की लपटें इतनी तेज थी, कि आसपास के सात घरों को चपेट में के लिया. स्थानीय लोगों की तत्परता से आग़ पर किसी तरह से काबू पाया जा सका. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि जानकारी मिली है.

कर्मचारी से जांच करवाकर सहायता दी जाएगी.

आग में धनपति यादव का ट्रैक्टर, थ्रेसर मशीन आदि जलकर राख हुआ. जिसकी कीमत 5 लाख के करीब है. वहीं परमेश्वर यादव के रसोई घर एवं अन्य सामान जल गया. जो ढाई लाख के करीब का सामान आंकी गई है. राहुल यादव एवं रविंद्र यादव का बकरी फार्म जलकर राख हो गया, जो एक लाख के करीब आकी गई है. सुनील यादव के पुआल की टाल में आग लगी. जिसमें दमकल, कुट्टी कट्टा मशीन, रसोई घर जलकर राख हो गया. इनका नुकसान 2 लाख के करीब है. वही सुजीत कुमार का टायर एवं दमकल का पाइप जला. जिसकी कीमत 50 हजार के करीब है. जितेंद्र यादव का होंडा, 70 लीटर गियर ऑयल एवं घर जलकर राख हो गया. जिसकी कीमत डेढ़ लाख की करीब आकी गई है. सभी पीड़ितों ने थाना को आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया.

चंद्रडीह गांव में आग लगने से नकद सहित हजरों का सामान नष्ट

खजौली.

थाना क्षेत्र चंद्रडीह गांव स्थित वार्ड संख्या- 6 में बीती रात रीता देवी के फुंस की घर में आग लग गयी. जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, वर्तन, ट्रंक, चौकी, 15000 हजार रुपये जल गये. मामले में पीड़िता रीता देवी ने अंचलाधिकारी डेजी सिंह व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. पीड़िता रीता देवी ने बताया कि फूंस के घर के बगल में रखे राख में आग रहने के कारण लपटें तेज हो गयी. जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया. सूचना पर मुखिया जयप्रकाश मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने पीड़ित परिवार को स्थानीय जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं से अनाज मुहैया कराया. वहीं, अंचलाधिकारी डेजी सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मदद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >