Madhubani News : शॉर्ट सर्किट से कठघरे में लगी आग, पचास हजार का नुकसान

थाना क्षेत्र स्थित राढ़ गांव में शनिवार की देर रात कठघरा में शार्ट सर्किट से आग लग गयी.

कलुआही. थाना क्षेत्र स्थित राढ़ गांव में शनिवार की देर रात कठघरा में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना में करीब 50 हजार की संपत्ति जल गयी. दुकान के नजदीक खड़े टेंपो का भी कुछ हिस्सा जल गया. पीड़ित दुकानदार पन्ना लाल मुखिया ने बताया कि बीती रात तकरीबन एक बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे कठघरा व सामान जल गया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष राहुल देव को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >