मोबाइल टॉवर में लगी आग

थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव स्थित वार्ड सात में एक मोबाइल टॉवर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. घटना में मोबाइल टॉवर के स्टोर रूम का सामग्री जल कर राख हो गया.

बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव स्थित वार्ड सात में एक मोबाइल टॉवर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. घटना में मोबाइल टॉवर के स्टोर रूम का सामग्री जल कर राख हो गया. मंगलवार को करीब सवा चार बजे भीषण आग फैलने लगी. रामश्रेष्ठ कामत के दरवाजे पर मोबाइल टॉवर के नीचे शॉर्ट सर्किट से अगलगी की घटना हुई है. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई मुन्ना कुमार, तरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस पहुंची. ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >