पटाखे की चिंगारी से लगी आग

थाना क्षेत्र के हरसुवार गांव में बांसबिट्टी में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें ऐसी उठी की बगल के एक मवेशी घर को भी अपने चपेट में ले लिया.

हरलाखी . थाना क्षेत्र के हरसुवार गांव में बांसबिट्टी में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें ऐसी उठी की बगल के एक मवेशी घर को भी अपने चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि गांव में बारात आया हुआ था. जहां पटाखे की चिंगारी से आग लगी. इधर गृहस्वामी व ग्रामीण जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थी. आग की लपटों से बिजली का केबल तार भी पिघलकर निचे गिर गया. जिससे गांव में बिजली सेवा भी बंद हो गयी. कुछ पल के लिए गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि ग्रामीणों ने जेनरेटर चलाकर पानी की मोटर के सहारे आग बुझाने की कोशिश करने लगे. इसी बीच अग्निशमन वाहन पहुंची फिर आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से मवेशी घर सहित पशु चारा जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया. इस घटना के में करीब एक लाख की क्षति बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >