Madhubani News : बिजली चोरी मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी रोकने के लिए गठित छापेमारी दल में शामिल कनीय अभियंता सुशील कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी.

लदनियां. बिजली चोरी रोकने के लिए गठित छापेमारी दल में शामिल कनीय अभियंता सुशील कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी. गठित छापेमारी दल में शामिल कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार, सहायक विद्युत अभियंता बाबूबरही संजीत कुमार एवं विद्युत कर्मचारियों अरुण देव सिंह, मुकेश कुमार कामत एवं सुरेश कुमार सिंह ने सिपहिगिरी वार्ड 14 से श्याम कुमार राम एवं जीवछ राम, एकहरी वार्ड10 से मुन्नी देवी, परसाही वार्ड 8 से महेंद्र राम एवं राधेश्याम राम के विरुद्ध बिजली चोरी मामले में मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >