Madhubani News: सकरी पंडौल थाना क्षेत्र की श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित शाहपुर चौधरी टोला में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान दिलीप कुमार चौधरी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.
Sakri News: सिंचाई के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार चौधरी खेत में लगे बिजली मीटर और मोटर के माध्यम से सिंचाई करने गए थे. इसी दौरान मीटर और मोटर के बीच शॉर्ट सर्किट हो गया और वह करंट की चपेट में आ गए. हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए.
ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ले की मदद से बिजली तार को अलग कर विद्युत आपूर्ति बाधित की. इसके बाद गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिवार में मचा कोहराम
मृतक अपने पीछे दो पुत्र रजनीश चौधरी और मनीष चौधरी, पत्नी रेखा देवी तथा पुत्रवधु निधि राज सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों ने बताया कि बड़े पुत्र रजनीश चौधरी के गांव पहुंचने के बाद शाहपुर गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
