निर्वतमान एसडीओ कुमार गौरव को दी विदाई, टोनी कुमारी का हुआ स्वागत

झंझारपुर में आयोजित समारोह में निर्वतमान एसडीएम कुमार गौरव को भावभीनी विदाई दी गई और नवपदस्थापित एसडीएम टोनी कुमारी का भव्य स्वागत किया गया।

प्रतिनिधि, झंझारपुरमंगलवार की देर शाम सम्राट अशोक भवन में निर्वतमान एसडीएम कुमार गौरव को विदाई दी गयी. वहीं समारोह में नवपदस्थापित एसडीएम टोनी कुमारी का स्वागत किया गया.

समारोह की शुरुआत में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीतों से हुई. संबोधन में पूर्व एसडीएम कुमार गौरव भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि झंझारपुर शब्द जिंदगी भर दिल में बसा रहेगा. यहां मैंने बहुत कुछ सीखा. लोगों का अपार प्यार, सहयोग और सम्मान मिला. यहां के लोग हर विकट परिस्थिति में साथ खड़े रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों का आगमन हुआ. सभी कार्यक्रमों को टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया.. नए एसडीओ टोनी कुमारी ने कहा कि कुमार गौरव सर के मार्गदर्शन को मैं हमेशा याद रखूंगी. झंझारपुर की जनता की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ खड़ी उतरूंगी. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा इनके साथ कार्य करने का एक बेहतर अनुभव और विभिन्न प्रकार की जानकारी मिली. अवर निर्वाचन पदाधिकारी मानवेंद्र मनोरम ने कुमार गौरव के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विकट से विकट परिस्थितियों में भी वे एक गार्डियन की तरह टीम के साथ खड़े रहते थे. जदयू जिलाध्यक्ष फूल भंडारी ने कहा कि नाम की तरह ही उन्होंने झंझारपुर में गौरवपूर्ण छाप छोड़ी है. अनुमंडल प्रशासन की ओर से कुमार गौरव को अंगवस्त्र, मिथिलांचल की पारंपरिक पाग और शाल से सम्मानित किया गया. नगर परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने भी उन्हें सम्मानित किया. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी बारी-बारी से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >