Madhubani News : इलेक्ट्रॉनिक वाहन के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधा बतायी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय टीवीएस ऐजेंसी पर सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वाहन के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधा व सहुलियत की जानकारी दी.

मधुबनी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय टीवीएस ऐजेंसी पर सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वाहन के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधा व सहुलियत की जानकारी दी. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के सैनिकों ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साबित कर दिया कि हम शांति के साथ ही अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना भी जानते हैं. दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने का काम इस ऑपरेशन में जो किया गया, वह बेमिसाल है. इन्होंने कहा कि बिहार में विकास व रोजगार के मुद्दे को लेकर एनडीए चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में सिर्फ अपहरण, लूट, रंगदारी, डकैती और भ्रष्टाचार ही रोजगार के साधन बन गए थे. मौके पर सांसद डा. अशोक कुमार यादव, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, मुरारी मोहन झा, डा. रामप्रीत पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, विनोद सिंह, मेयर अरुण राय, अरविंद पूर्वे, राहुल पूर्वे, गजेंद्र मोहन झा, लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम राजा, देवेन्द्र यादव, सुबोध चौधरी, आदित्य झा, मनोज कुमार मुन्ना व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >