Madhubani News : बुड्ढे हो या जवान सभी करें मतदान

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया.

बिस्फी. विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया. सीडीपीओ सुशीला कुमारी, महिलाा पर्यवेक्षक बिनाका कुमारी, सुषमा शाव, पूजा कुमारी, मंजू झा, श्रुति श्रेया, कंचन कुमारी, रीना कुमारी उपस्थित रहे. सेविकाओं ने पोस्टर, बैनर और मेहंदी रंगोली के साथ विभिन्न नारों से जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें पहले करो मतदान फिर जलपान, जन-जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है, बुड्ढे हो या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाये. पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया. सीडीपीओ सुशीला कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार हमें अपने परिवार को सुपोषित रखना है उसी प्रकार हम सभी को मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी देकर अपने लोकतंत्र को मजबूत भी बनाना है. मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी देकर ही हम सभी लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर सकेंगे. पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी अपने-अपने पोषक क्षेत्र के ग्रामीण और महादलित टोलो मे रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >