धान अधिप्राप्ति में लापरवाही पर एसडीओ सख्त, 22 जुलाई तक मिलरों को आपूर्ति का अल्टीमेटम

मधुबनी सदर अनुमंडल में धान अधिप्राप्ति की प्रगति पर हुई बैठक. एसडीओ चंदन कुमार झा ने 22 जुलाई तक हर हाल में मिलरों को धान भेजने का निर्देश दिया. लापरवाही बरतने वाले बीसीओ और पैक्स अध्यक्षों पर होगी कड़ी कार्रवाई.

Madhubani News: सदर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों (बीसीओ) की बैठक एसडीओ सदर चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में लंबित धान आपूर्ति कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा मिलरों को समय पर धान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.

Madhubani News: प्रखंडवार प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा में खजौली के बीसीओ पंकज कुमार एवं राजनगर प्रखंड के चतरा गोठ उत्तर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार उपस्थित रहे. बताया गया कि संबंधित पैक्स के चार लॉट में से दो लॉट मिलरों को भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष दो लॉट भी जल्द भेज दिए जाएंगे.

22 जुलाई तक हर हाल में पूरी करें धान आपूर्ति

एसडीओ चंदन कुमार झा ने सभी बीसीओ को निर्देश दिया कि 22 जुलाई तक लंबित धान की आपूर्ति हर हाल में मिलरों को सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर धान मिलरों को नहीं भेजा गया तो संबंधित बीसीओ एवं पैक्स अध्यक्षों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ ने सभी अधिकारियों से समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

किसानों के हित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

अनुमंडल प्रशासन ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >