Madhubani News : निर्देश के बाद भी बेनीपट्टी की पांच सड़कों से नहीं हटा अतिक्रमण

कार्यपालक अभियंता के निर्देश दिए जाने के बावजूद अंचलाधिकारी ने अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की.

मधुबनी. बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली पांच प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्यपालक अभियंता के निर्देश दिए जाने के बावजूद अंचलाधिकारी ने अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. कार्यपालक अभियंता ने यह निर्देश विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर के विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में राज्य सरकार की ओर से जारी पत्र के आलोक में दिया था. निर्देशानुसार उक्त सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कर आम जनजीवन को सुगम बनाने की दिशा में कदम उठाने का आदेश था, लेकिन बेनीपट्टी अंचलाधिकारी ने अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की. विधान परिषद सदस्य धनश्याम ठाकुर ने इस बात को सोशल मीडिया पर वायरल कर कहा है कि अंचलाधिकारी उच्चस्तरीय निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं. उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मुख्य सड़क जिले के मुख्य पर्यटन स्थल उच्चैठ भगवती स्थान को भी जोड़ती है. स्थान के समीप भी अतिक्रमण मुक्त नही हो पायी है. जिससे आम लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है. जबकि बीते 1 मार्च 2025 को ही अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश था. जिससे अतिक्रमण को हटाकर आवागमन को सुगम बनाया जा सके. अतिक्रमण के कारण नही हो रहा सड़क निर्माण बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की पांच सड़कों का निर्माण में अतिक्रमण बड़ी बाधा है. वहीं, अतिक्रमण नंही हटने से घकजरी से अकौर, अरेर से नागवाश, लोहा से घकजरी , रामनगर से करही, परजुआर से महराजपुर एवं अरेर हाट से चंपा तक जाने वाली सड़क का निर्माण नही हो पा रहा है. जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >