इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख

मधुबनी के हेड पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 10 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पीड़ित दुकानदार ने मामले की जांच की मांग की है.

Madhubani News: नगर थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में देर रात भीषण आग लगने से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित दुकानदार ने नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

दुकान मालिक अजित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 10 जुलाई की रात उनकी दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं. इसकी सूचना सबसे पहले केयरटेकर ने उन्हें दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे.

लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जला

आगजनी की इस घटना में दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गए. पीड़ित के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

दुकानदार ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नुकसान के कारणों का पता लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajay anand

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >