Ladania: बिजली बिल सुधार के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष अभियान, ऐसे कराएं सुधार

बिजली बिल की समस्याओं को जल्द सुलझाएं. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा 17 से 22 अगस्त तक विशेष बिल सुधार अभियान चला रहा है. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रशाखा कार्यालय में आवेदन जमा करें.

Ladania News: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष बिल सुधार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान उपभोक्ता प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत बिल में सुधार से संबंधित आवेदन प्रशाखा कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

पहले दिन तीन उपभोक्ताओं ने दिया आवेदन

कनीय अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के पहले दिन तीन उपभोक्ताओं ने बिल सुधार के लिए आवेदन दिया. इनमें से एक आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि अन्य आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. जांच के बाद नियमानुसार विद्युत बिल में आवश्यक सुधार किया जाएगा.

अधिक बिल या मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर करें आवेदन

कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि बिजली बिल में अधिक राशि अंकित है, मीटर रीडिंग में त्रुटि है या बिल से संबंधित किसी अन्य प्रकार की समस्या है, तो निर्धारित अवधि में प्रशाखा कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करें.

उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करना है.

22 अगस्त तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा अभियान

विशेष बिल सुधार अभियान 17 से 22 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. विद्युत उपभोक्ता इस अवधि में कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या के समाधान के लिए आवेदन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: मिथिला चित्रकला के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू, कलाकारों को मिलेगा देश-दुनिया का बाजार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >