18 वर्ष से अधिक आयु वाले ही होंगे अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता

डीएम अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील की उपस्थिति में मतगणना कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मधुबनी व झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक हुई.

मधुबनी. समाहरणालय के सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील की उपस्थिति में मतगणना कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मधुबनी व झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं द्वारा मतगणना के संबंध में आवश्यक सुझाव दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए वैसे व्यक्तियों का चयन करने का निर्देश दिया जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है. मतगणना अभिकर्ता सरकारी वेतनभोगी व मानदेय प्राप्त करनेवाला नहीं होगा. चयनित कोई भी व्यक्ति जनवितरण प्रणाली विक्रेता, आंगनबाड़ी कर्मी नहीं होंगे. साथ ही कोई भी गणना अभिकर्ता अंगरक्षक सुविधा प्राप्त व्यक्ति नहीं होंगे. इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए एक घोषणापत्र देने का अनुरोध किया गया. बैठक में उपस्थित निर्वाचन अभिकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने, मतगणना स्थल परिसर में मतगणना अभिकर्ताओं की ससमय प्रवेश के लिए अन्य कई सुझाव दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >