मां कपड़ा धोती रही, तालाब में डूब गई बेटी, सीएचसी पहुंचने से पहले गई जान

मधुबनी के बाबूबरही में दुर्गा मंदिर तालाब में स्नान के दौरान एक 8 साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई. घटना के वक्त उसकी मां पास में ही कपड़े धो रही थी. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

Madhubani News: बाबूबरही बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तालाब में स्नान के दौरान एक आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान बाबूबरही गांव निवासी मो. गुड्डू की पुत्री नेहा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया.

मां कपड़ा धोती रही, इसी बीच तालाब में उतर गई बच्ची

जानकारी के अनुसार, मो. गुड्डू की तालाब के पूर्वी भींडा पर दुकान है. बुधवार को भी उनकी पुत्री नेहा अपनी मां और भाई के साथ तालाब पर आई थी. इस दौरान उसकी मां कपड़ा धोने में व्यस्त हो गई, जबकि नेहा स्नान करने के लिए तालाब में उतर गई.

पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबी, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तालाब में अधिक पानी होने के कारण बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. कुछ देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाबूबरही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में किसानों को मिला बैकयार्ड मुर्गी पालन का प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों ने बताए सफल पालन के तरीके


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Avnish kumar karn

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >