Madhubani News : कमान कंप्लेक्स रिसर्च सेंटर के हाथों में होगी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था

प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 पंचायत में कॉमन कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई है. ताकि सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार किया जा सके.

बिसफी. प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 पंचायत में कॉमन कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई है. ताकि सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार किया जा सके. इसके लिए संकुल संसाधन केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है. हर पंचायत में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय रिसर्च सेंटर का हिस्सा बनेंगे. यह जानकारी बीइओ शेखर कुमार व महेश पासवान ने दी. कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने संकुल संसाधन केंद्रों का पुनर्गठन किया है. पंचायत के विद्यालयों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर कॉमन कंप्लेक्स रिसर्च सेंटर स्थापित किए गए हैं. इसके समन्वयक पंचायत के मध्य विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बनाए गए हैं. संसाधनों, विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचों के आदान-प्रदान को सुगम बनाने, शिक्षकों की बीच शैक्षणिक मार्गदर्शन और सहपाठी अधिगम को सुदृढ़ बनाने व शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं कक्षा की चुनौतियों का समाधान करने के लिए कॉमन कंप्लेक्स रिसर्च सेंटर काम करेंगे. शिक्षकों की मासिक शैक्षणिक बैठक होगी. ताकि उन्हें क्रियात्मक रूप से प्रभावी बनाया जा सके. समन्वयक विद्यालय का भ्रमणकर शिक्षकों को सुझाव देंगे एवं उनकी मॉनिटरिंग भी करेंगे. शिक्षकों के अकादमिक संवर्धन के लिए मासिक बैठक होगी. बैठक पंचायत के शिक्षकों को अलग-अलग समूह में बनाकर प्रत्येक शनिवार को दिन में 12 से 3 बजे के बीच रोस्टर के अनुसार होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >