झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में जलस्तर का लेवल नीचे जा रहा है. इस कारण विभिन्न वार्डों में पानी का फोर्स कम हो रहा है. सम्राट अशोक भवन में आयोजित नगर परिषद की बैठक में वार्ड पार्षदों ने पेयजल की किल्लत का मुद्दा रखा. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने की. वहीं, पार्षदों ने कहा कि जलस्तर नीचे जाने के कारण जल्द ही यहां के कई वार्डों में पेयजल की किल्लत नगर वासियों को परेशानी में डाल सकता है. मुख्य पार्षद ने कहा कि नप प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि पेयजल की किल्लत वाले वार्डों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाए. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इसके लिए नप प्रशासन के चार टैंकर की खरीदारी का प्रस्ताव लिया गया है. पेयजल के किल्लत से बचाव के लिए तत्काल नप प्रशासन के पास मौजूद टैंकर एवं आवश्यकता पड़ी तो भाड़ा पर टैंकर को लेकर पेयजल सुविधा बहाल किया जाएगा. इसके लिए सर्वे कर रिपोर्ट मांगा गया है. छुटे हुए घरों तक जल नल के तहत पानी की सुविधा पहुंचाया जाएगा. बैठक में सभी 27 वार्ड में एक-एक सड़क एवं नाला निर्माण की स्वीकृति की गई है. बैठक में कई अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई. बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार, सिटी मैनेजर संजय कुमार, उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन, जेई दीपक राज, वार्ड पार्षदों में गंगा प्रसाद यादव, वीरेंद्र नारायण भंडारी, सुधीर कुमार राय, सुलेखा कुमारी, दुर्गा राय, जगदीश पासवान, प्रकाश शर्मा, सुजीत झा, शिव चौपाल, सुनीता देवी आदि के अलावा कर्मी राजेश मंडल, रमन मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
