Madhubani News : शिक्षक दिवस पर याद किये गये सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन

प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओ ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनायी.

बेनीपट्टी. प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओ ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनायी. मौके पर मौजूद छात्र छात्राओं ने अपने अपने गुरुजनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया. इस दौरान बेनीपट्टी मुख्यालय स्थित नॉलेज डेवलपमेंट किंडर गार्टन सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. कार्यक्रम के दौरान आज के परिवेश में गुरुओं की गरिमा और महत्व विषय पर संक्षिप्त परिचर्चा का आयोजन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया. इस दौरान वक्ताओं ने कबीर दास की पंक्ति “गुरु गोविंद दोनों खड़े काको लागूं पांव, बलिहारी गुरु आपकी, जो गोविंद दियो बताय ” और ” ये तन विष की बेलरी गुरु अमृत की खान, सीस दिये जो गुरु मिलें तो भी सस्ता जान ” पर प्रकाश डाला. कहा कि शिक्षक किसी भी समाज का दर्पण होते हैं, जिसकी छवि का प्रतिबिंब समाज में दिखता है. शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं. छात्रहित में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा किया गया कार्य प्रेरणा स्रोत बना हुआ है. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं. इस अवसर पर कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर शिक्षक विनोद यादव, विशुनदेव यादव, संगीता कुमारी, अनिल कुमार व दिलीप कुमार झा समौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >