Madhubani News : भाकपा व माकपा की संयुक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भाकपा एवं माकपा की अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक अशेश्वर यादव व सुमित्रा देवी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई.

बेनीपट्टी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित तेजनारायण भवन परिसर में रविवार को भाकपा एवं माकपा की अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक अशेश्वर यादव व सुमित्रा देवी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. जिसमें आमजनों के ज्वलंत मुद्दे को समेकित कर संयुक्त रूप से आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान भाकपा के जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा विभिन्न मांगों को लेकर वाम दलों का प्रस्तावित राज्यव्यापी संयुक्त आंदोलन कार्यक्रम के तहत आगामी 20 मार्च को जिला समाहरणालय पर हजारों की संख्या में भाकपा व माकपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी पहुंचेंगे. बेनीपट्टी के सभी चारों अंचल से 7 हजार की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मधुबनी समाहरणालय पर आयोजित जुझारु प्रदर्शन में भाग लेंगें. उन्होंने ने कहा सभी बास- भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन, सभी परिवारों को 35 किलो अनाज, सभी पेंशनों की राशि 3000 रुपये मासिक करने, मनरेगा में 200 दिन वार्षिक कार्य दिवस एवं 600 रुपये दैनिक मजदूरी तय करने, बाढ़, सुखाड़ एवं बिजली संकट का स्थानीय समाधान हेतु बहुउद्देशीय हाई डैम निर्माण करने, कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पुलिस प्रशासन की मनमानी के खिलाफ एवं बिहार सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम लोगो को गोलबंद करने के लिये सभी कार्यकताओं को गांवों में जनसंपर्क करने का संकल्प लिया गया है. मौके पर मौजूद भाकपा के राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार पांडेय, बालकृष्ण मंडल, जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज मिश्रा, भाकपा के बेनीपट्टी अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बाला जी, बिलटु प्रसाद महतो, सीपीएम के बिस्फी अंचल मंत्री बाबूलाल महतो, भाकपा के महेश यादव, ललित कुशवाहा, तिरपित पासवान, संतोष कुमार झा, संतोष पूर्वे, अरुण झा, जयनारायण मंडल, राहुल कुमार, सुचिंद्र राय, राजेंद्र मिश्रा व रामाशीष पासवान सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >