अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में जन समस्या पर हुई चर्चा

कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.

फुलपरास. कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के तरफ ध्यान आकृष्ठ कराया. सदस्य डॉ धनवीर यादव ने अनुमंडल स्तर पर राशन कार्ड बनाने में कर्मियों द्वारा अवैध राशि उगाही करने का मामला उठाया. सदस्यों ने राशन कार्ड में नाम हटाने से गरीबों, मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसडीओ ने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. सदस्यों ने अनुमंडल मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न सड़क पर जलजमाव से आमजनों को होने वाली परेशानी के तरफ ध्यान आकृष्ठ कराते हुए जलनिकासी के लिए सकारात्मक पहल करने की बात कही. बैठक में फुलपरास प्रमुख राम पुकार यादव, लौकही प्रमुख डीएन सिंह, जिप सदस्य विनोद साह, कृष्ण सिंह यादव, रणधीर सेन, चुल्हाई कामत, फुलपरास एमओ जितेन्द्र कुमार झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >