Madhubani News : पंचमुखी महावीर मंदिर में अष्टयाम में उमड़े श्रद्धालु

जलधारी चौक स्थित पंचमुखी महावीर मंदिर में श्रद्धा व आस्था से अष्टयाम संकीर्तन हो रहा है.

मधुबनी. जलधारी चौक स्थित पंचमुखी महावीर मंदिर में श्रद्धा व आस्था से अष्टयाम संकीर्तन हो रहा है. अष्टयाम को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भगवान महावीर के चरणों में श्रद्धालु भजन-कीर्तन व संकीर्तन में लीन में डूबे नजर आ रहे हैं. अष्टयाम के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट विशेष रुप से ध्यान आकर्षित कर रही है. इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भगवान महावीर से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. आयोजन समिति सदस्य पंडित विष्णुकांत व संजु ने कहा कि अष्टयाम का आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जा रहा है. स्थानीय भक्तों के साथ-साथ आसपास से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >