सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, बाबा चन्देश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर मधुबनी जिले के बाबा चन्देश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भक्तों की भारी भीड़ ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. जानिए कैसे रहा भक्तिमय माहौल.

Chandeshwar Nath Temple: सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार को मधुबनी जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की.

बाबा चन्देश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चकदह स्थित प्रसिद्ध बाबा चन्देश्वरनाथ मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही. मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान रहा. बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

शांतिपूर्ण ढंग से हुआ दर्शन-पूजन

मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन और पूजा-अर्चना की.

दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा चन्देश्वरनाथ के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की. पहली सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >