बेनीपट्टी. प्रखंड कार्यालय से अंबेडकर चौक जाने वाली बाइपास सड़क में बेहटा स्थित वार्ड 14 में मंगलवार को आग लगने से फूस का एक आवासीय सह मवेशी घर जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बेहटा निवासी गिरींद्र मोहन झा अपने आवासीय सह मवेशी घर को बंद कर बेनीपट्टी बाजार में किसी काम से गये थे. इस दौरान शरारती प्रवृति के बच्चों ने घर में आग लगा दी. जिससे आग की लपटें तेज हो गयी और फूस का घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा. इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम को दी दी गयी. वहीं, गृहस्वामी बाजार से लौटकर घर पहुंचे. आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गये. इसी क्रम में अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित ने अगलगी की घटना में एक आंटा चक्की मशीन, कपड़ा, बर्तन, अनाज और मवेशी के लिये रखा चारा सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
