डेंगू नियंत्रण को लेकर अंतर-विभागीय बैठक आज, रोकथाम की बनेगी रणनीति

मधुबनी में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. इस संबंध में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में रोगों की रोकथाम के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी.

Madhubani News: जिले में डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम मधुबनी में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता डीएम आनंद शर्मा द्वारा नामित डेंगू नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त करेंगे. बैठक में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी.

 कई विभागों की होगी संयुक्त भागीदारी

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (विकसित स्वास्थ्य), डब्ल्यूएचओ (एनटीडी) के जोनल कोऑर्डिनेटर, सीएफएआर के जिला समन्वयक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. सभी विभागों की भूमिका और समन्वय पर विस्तार से चर्चा होगी.

जागरूकता, फॉगिंग और लार्वा नियंत्रण पर रहेगा फोकस

सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है. इसमें शिक्षा विभाग, नगर निकाय, आईसीडीएस, जीविका, जनसंपर्क विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. बैठक में नियमित फॉगिंग, लार्वा सर्वे, साफ-सफाई, जनजागरूकता अभियान और सामुदायिक सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी.

अधिकारियों से समय पर उपस्थित होने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित अधिकारियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर डेंगू नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है. प्रशासन का उद्देश्य विभागीय समन्वय के माध्यम से जिले में वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 6 घायल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil kunar jha

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >