Madhubani News : वोटर लिस्ट से हटाये गये 350 लोगों का नाम फिर जोड़ने की मांग

प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई.

Madhubani News : खजौली. प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. इस दौरान बीडीओ अर्चना कुमारी ने सदन की कार्यवाही शुरू करने पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने राजस्व विभाग जी राम जी, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों पर चर्चा की गयी. चंद्रडीह पंचायत के मुखिया ने एसआइआर कार्यक्रम के दौरान पंचायत के वोटर लिस्ट से हटाये गये 350 लोगों का पुनः नाम जोड़ने की मांग की. उन्होंने मनरेगा योजना से पंचायत में किए गए कार्य की लंबित भुगतान पर सदन में चर्चा की. मनरेगा योजना कार्यालय के पीओ एवं कर्मियों के पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित नहीं होने पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. वहीं प्रखंड क्षेत्र के अनेकों पंचायत में जल,नल खराब रहने पर पीएचईडी विभाग पर कार्रवाई करने की मांग की है. कन्हौली मुखिया अर्जुन सिंह ने पंचायत सरकार भवन में विधिवत कार्य नहीं होने के लिए सदन से जवाब मांगा. वहीं दतुआर पंचायत के मुखिया बबलू महतो ने वार्ड दो की समस्या को लेकर सदन में अपना पक्ष रखा. प्रमुख कुमारी उषा ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों की समस्याएं पर विभागीय पदाधिकारी से गम्भीरता से वार्तालाप कर शीघ्र दूर करने का अनुरोध किया. बैठक में उप प्रमुख गुलशन आरा, बीडीओ अर्चना कुमारी, बीपीआरओ मधुकांत प्रसाद, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ज्योतींद्र नारायण, पशुपालन पदाधिकारी डा. मनीष कुमार, मुखिया जय प्रकाश मंडल, अर्जुन सिंह, बबलू महतो, पंसस ललन सिंह, पप्पू कुमार यादव, रामनाथ पासवान, रघुबीर गड़ेरी, झोली पासवान, पंचायत समिति सदस्या आभा देवी, मो. लुकमान, एलएस अर्चना कुमारी, रूपा कुमारी, अनु कुमारी, जेई चंद्रनारायण सहित प्रखंड, अंचल, आपूर्ति विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >