अज्ञात वाहन की ठोकर से डिलीवरी बॉय घायल, रेफर

रविवार की रात सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बेनीपट्टी . बेनीपट्टी-मधुबनी एसएच 52 पथ के अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी आरा मिल के निकट बीते रविवार की रात सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान बेनीपट्टी थाना के लदौत गांव निवासी फिरण मिश्रा के पुत्र वीरेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सुबह में बेनीपट्टी से अरेर की ओर बाइक से सामान की डिलीवरी करने के लिये गया था. वापस लौटने के दौरान धकजरी आरा मिल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. इसके बाद वह अपनी बाइक के साथ सड़क पर गिर गया. गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को देखकर स्थानीय लोगों ने अरेर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची अरेर थाना के डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल बीरेंद्र को एंबुलेंस से बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं अरेर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >