Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

अरेर थाना की अकौर पंचायत के डुमरा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी.

बेनीपट्टी. अरेर थाना की अकौर पंचायत के डुमरा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका की पहचान डुमरा निवासी राहुल पासवान की पत्नी शांति देवी (21) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि डुमरा स्थित वार्ड 12 के बाबा टोल निवासी महिला शांति देवी की मौत जहर खाने से हुई है. लोगों की मानें तो शांति का मायका भी डुमरा गांव में ही है. करीब तीन साल पूर्व उसने डुमरा ही राहुल पासवान के साथ प्रेम विवाह की थी. उसको एक बच्चा है. उधर, सूत्रों की माने तो अपने पति के साथ अनबन चल रहा था. जिसको लेकर वह परेशान थी. उसने मंगलवार को जहर खा लिया. इसके बाद पति व सास उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. उधर, सूचना मिलने पर अरेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छनबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >