जोगबनी- पटना इंटरसिटी ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत

थाना क्षेत्र के नेमुआ हाल्ट पर दानापुर इंटर सिटी 3211 नंबर ट्रेन जो जोगबनी से पटना जा रही थी.

लखनौर . थाना क्षेत्र के नेमुआ हाल्ट पर दानापुर इंटर सिटी 3211 नंबर ट्रेन जो जोगबनी से पटना जा रही थी. नेमुआ हाल्ट पार करतें समय एक वृद्ध की मौत हो गई. बतादें की स्थानीय लोगों ने हाल्ट के इंचार्ज को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही इंचार्ज ने रेल प्रशासन को सूचना दिया. आसपास के गांव में धटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग शव को देखकर पहचान नहीं पा रहे थे. झंझापुर रेलवे के ऑउट पोस्ट इंचार्ज अरबिन्द कुमार ने बताया कि एक पदाधिकारी को भेज दिया गया है. जहां जानकारी लें रहे रेल पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार यादव ने कहा कि लाश लोकल पुलिस के क्षेत्र में मिली है. लोकल पुलिस लाश को ले जाने की तैयारी कर रही है. घटना के विषय में स्थानीय लोगों का कहना है यह वृद्ध रेल की पटरी पार कर रहा था. लोगों ने शोर मचा कर अगाह भी किया. लेकिन अनसुनी कर रेल लाइन पार करने लगा. तब ट्रेन रौंदती हुई चली गई. थानाघ्यक्ष रेणु कुमारी ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. लाश की पहचान नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >