कुदाल से काटकर बहू की हत्या

कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गोठटोल वार्ड नंबर 7 में आपसी विवाद में चचेरे ससुर ने बहू की कुदाल से काटकर हत्या कर दिया है.

मधुबनी. कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गोठटोल वार्ड नंबर 7 में आपसी विवाद में चचेरे ससुर ने बहू की कुदाल से काटकर हत्या कर दिया है. मृतका की पहचान 35 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को लेकर विवाद हुआ. जिसमें मुक्ति नारायण ने रिंकू देवी उम्र 35 वर्ष के सिर एवं गला पर कुदाल से प्रहार कर दिया. जिससे रिंकू देवी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. उधर घटना की जानकारी मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष सपन कुमार,अपर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >