बिजली तार नीचे रहने से दुर्घटना की बढ़ी आशंका

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक कला ग्राम जितवारपुर में बिजली उपभोक्ता परेशान है.

मधुबनी . नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक कला ग्राम जितवारपुर में बिजली उपभोक्ता परेशान है. पूरे गांव में बिजली का तार जमीन से चार फिट ऊपर लटका है. इसके कारण लोगों को बिजली से होने वाली दुर्घटना सता रही है. उपभोक्ता शिलानाथ झा, गंगा नाथ झा, कालिकांत झा, संतोष पासवान ने कहा कि जितवारपुर में आये दिन देश विदेश के लोग पेंटिंग खरीदने के लिए आते हैं. बिजली तार नीचे होने के कारण वाहन अंदर नहीं पहुंचता है. आलम यह है कि कई लोगों के घर के नजदीक से तार जाने के कारण घर से भी निकलना मुश्किल हो गया है. वार्ड पार्षद सुधीरा देवी ने कहा कि तार को सही करवाने को लेकर बिजली विभाग के पदाधिकारी को भी सूचना लिखित में दी गई है. लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही. विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं करेगी तो बिजली विभाग के कार्यालय में धरना भी देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >