बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी, बाइक और मोबाइल लूटी

बाइक सवार को दिन दहाड़े गोली मार कर उसका बाइक एवं मोबाइल लूट लिया.

मधेपुर . भेजा थाना क्षेत्र के करहारा और रतुआर गांव के बीच कोसी बांध पर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार को दिन दहाड़े गोली मार कर उसका बाइक एवं मोबाइल लूट लिया. अपराधियों की गोली से जख्मी को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में भर्ती कराया. जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजू रंजन ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए डी एम सी एच रेफर कर दिया. जख्मी रहुआ संग्राम गांव के नंदनपुर टोले वार्ड 8 निवासी धर्मेंद्र सदाय बताया गया है. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सदाय अपने किसी संबंधी को काले पल्सर बाइक से मधेपुर थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव से छोड़कर वापस आ रहा था. इसी बीच जब वह करहारा और रतुआर के बीच में सुनसान जगह पर पहुंचा तो पीछे से एक सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले बाइक रोकने के नियत से धक्का मारा और पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती बाइक रुकवाया. अपराधियों ने पिस्टल सर पर रखकर बाइक और मोबाइल लूट लिया तथा उसे गोली मारकर फरार हो गया. गोली दाहिने जांघ में लगी है. जख्मी हालत में धर्मेंद्र सदाय कुछ दूर भागकर लोगों तक पहुंचे और फोन मांगकर परिजनों को घटना की सूचना दी. कुछ स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल व्यक्ति को मधेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल तक पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजू कुमार रंजन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया.घटना की सूचना पाते ही भेजा थाने के एसआई वशिष्ट कापर दलबल के साथ प्राथमिक अस्पताल पर पहुंच कर जख्मी से घटना की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >