Madhubani News : अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, घायल

खुटौना थाना क्षेत्र के बाघा कुसमार गांव में देर शाम एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है.

Madhubani News : खुटौना. खुटौना थाना क्षेत्र के बाघा कुसमार गांव में देर शाम एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है. जख्मी की पहचान मो इसराइल के 19 वर्षीय पुत्र मन्नान के रूप में की गई है. घायल मन्नान के परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, उनका लड़का मधुबनी में परीक्षा के लिए एक डेरा खोजकर वापस बाइक से घर लौट रहा था. कुसमार चौक – बाघा के बीच कचरा घर के पास अपराधी ने गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन बाइक की रफ्तार अधिक रहने के कारण बांह के नीचे पीठ के बगल में गोली लगी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. आनन फानन में उसे खुटौना सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया गया है कि थानाध्यक्ष उसी घटना के जानकारी जुटाने में व्यस्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >