मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित साहर-महुआ सड़क पर कोसी नहर पुल के निकट तीन अज्ञात अपराधियों ने राहगीर से बाइक, नकद व मोबाइल लूट लिया. मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति खिरहर थाना क्षेत्र के सेम्हली गांव निवासी मो. रकीब अंसारी ने साहरघाट थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि वह साहरघाट स्थित अपने फुटवेयर दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था. जहां रास्ते मे तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल सटाकर मोबाइल छीन लिया. जेब से 35 हजार नगद व बाइक भी छीनकर भाग गया. साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
अपराधियों ने व्यवसायी से बाइक व नकदी लूटा

अपराधियों ने व्यवसायी से बाइक व नकदी लूटा
Copied link
साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित साहर-महुआ सड़क पर कोसी नहर पुल के निकट तीन अज्ञात अपराधियों ने राहगीर से बाइक, नकद व मोबाइल लूट लिया.