Madhubani News : बाइक लूटकर अपराधियों फरार

एनएच 27 परसा मिथिलांचल ढाबा के समीप अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी कार में चार की संख्या में थे.

झंझारपुर

. एनएच 27 परसा मिथिलांचल ढाबा के समीप अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी कार में चार की संख्या में थे. पहले धक्का दिया. जब धक्के से बाइक सवार सड़क पर नीचे गिर गये. फिर अपराधियों ने बाइक लेकर भाग गया. पीड़ित बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुल्हरिया निवासी दुर्गानंद साह बताया गया है. घटना 8 मई की रात्रि की बताई गई है. पीड़ित दुर्गानंद साह ने अररिया संग्राम थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कराई है. जिसमें कहा है कि वे अपने साथी दयानंद मंडल के साथ फुलपरास से शादी से बापस घर जा रहा था. मिथिलांचल ढाबा के आगे एक उजला कार पर सवार चार लोग ने घेर लिया. दोनों को धक्का दे दिया. जिससे सड़क के नीचे गिर गए. फिर बाइक लेकर भाग गया. थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

पॉक्सो एक्ट के आरोपित को कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी.

एक पॉक्सो एक्ट के आरोपित को कर्नाटक पुलिस जयनगर थाने की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले गयी. कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार युवक को ट्रांजिट रिमांड के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा की न्यायालय में पेश किया था. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौन्हा बेला का इन्द्रजीत कुमार है. उस पर मादीवाला पुलिस स्टेशन बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट मामले में प्राथमिक दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >