रिवाल्वर के साथ अपराधी गिरफ्तार

बलहा दक्षिण ब्रह्म स्थान वार्ड 15 निवासी सुमित कुमार मंडल को रिवाल्वर के साथ पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया.

खजौली . थाना क्षेत्र के रसीदपुर हाई स्कूल परिसर में वैष्णवी दुर्गा पूजा मेला के दौरान बीती रात पूजा समिति के सदस्यों द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र के बलहा दक्षिण ब्रह्म स्थान वार्ड 15 निवासी सुमित कुमार मंडल को रिवाल्वर के साथ पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया. अपर थानाध्यक्ष राम कुमार ने बताया कि अपराधी सुमित कुमार मंडल के विरोध में दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विलम कुमार दास के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि बीती रात अपराधी लगभग दो बजे रात में कमर में रिवाल्वर रखकर रसीदपुर हाई स्कूल परिसर मेला में पहुंच कर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. तभी मेला का सुरक्षा में लगे मेला समिति के लोगों को अपराधी के कमर में रिवाल्वर पर नजर पड़ते ही पूजा समिति के लोगो ने दबोच कर बाइक सहित रिवाल्वर एवं अपराधी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष राम कुमार एवं पुलिस बल मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >